दुल्हन ने दूल्हे के मुंह से शराब की बदबू आने और नशे में देख भड़क गई। दुल्हन ने शादी करने से इनकार करते हुए वापस कमरे में लौट गई। दोनों पक्षों की ओर से काफी देर तक समझौते का प्रयास चलता रहा। बात न बनने पर वधू पक्ष से 112 पुलिस को सूचना दी गई।
मामला तूल पकड़ते देख थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को कंचौसी चौकी लेकर गए। यहां काफी देर बाद वर पक्ष द्वारा सात दिन के अंदर तिलक व अन्य रश्मों में दी गई नकदी व सामान लौटाने की बात कही।
साथ ही चढ़ावा के लिए लाए हुए जेवरातों को जमानत के तौर ग्राम प्रधान ढ़िकियापुर राजू राठौर व पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार के पास रखने की दोनों पक्षों में सहमति बनी। इसके बाद बरात बिन दुल्हन लिए वापस लौट गई। थाना प्रभारी भोला प्रसाद रस्तोगी ने बताया कि दूल्हे के शराब पीने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।