फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाल के समय दुल्हन काे देखकर चिल्लाया दूल्हा, बोला...'इससे नहीं करूंगा शादी'

Thu, 16 May 2019 11:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
शादी का फाइल फोटो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के राजेपुर में जयमाल के समय नाबालिग लड़की देख दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से पहले की रस्मों में दिए गए दान दहेज हो वापस करने की मांग की। 
विज्ञापन


राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी 20 वर्षीय बड़ी बेटी की शादी जनपद मैनपुरी थाना कुमसरा क्षेत्र निवासी युवक से तय की थी। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। इसकी जानकारी लड़की के पिता ने दूल्हे व उसके परिवार वालों को नहीं दी और अपनी 14 वर्षीय छोटी बेटी की शादी उसी युवक से करने की योजना बना डाली।
विज्ञापन

जयमाल की रस्म के लिए लड़की वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंची तो दूल्हा भड़क गया

तय तिथि 15 मई को बरात राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव पहुंची। द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म के लिए लड़की वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंची। उसे देखकर दूल्हा भड़क गया। उसने कहा जो लड़की शादी से पहले उसे दिखाई गई थी वह तो यह है ही नहीं। इसकी तो उम्र भी कम है। इससे मामला बिगड़ गया।

रिश्तेदारों ने मामले को संभालने की कोशिश की। लेकिन दूल्हे ने नाबालिग से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद देर रात बरात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई। किशोरी के भाई ने सगाई व अन्य रस्मों में दूल्हे को दी गई बाइक, सोने की चेन व नगदी आदि वापस करने की मांग की है। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें