फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिवाली की रात निकला परचून दुकानदार लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जूही के ओ ब्लॉक निवासी परचून दुकानदार अंश (32) संदिग्ध हालत में चार दिन से लापता है। परिजन थाने के चक्कर काट रहे हैं। पुलिस ने दो दिन बाद सिर्फ गुमशुदगी दर्ज की। मोबाइल भी स्विच ऑफ बताने से अनहोनी की आशंका है। मूलरूप से फतेहपुर के बिंदकी निवासी वंश गोपाल गुप्ता बीते 19 वर्षों से ओ ब्लॉक में पत्नी कुसुम और बेटे अंश (32) के साथ रहते हैं। घर पर ही परचून की दुकान है। बेटा सहयोग करता है। वंश के अनुसार रविवार को दिवाली की रात 8:30 बजे अंश मोबाइल का चार्जर खरीदने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से नहीं लौटा। सुबह थाने पहुंचे तो पुलिस ने 24 घंटे बाद आने की बात कहकर लौटा दिया। आरोप है कि पुलिस ने चार दिन बीतने के बाद भी न तो सीसी कैमरे चेक किए और न ही कॉल डिटेल निकलवाई। जूही इंस्पेक्टर केके पटेल ने बताया कि मंगलवार को गुमशुदगी दर्ज की गई है। सीडीआर नहीं मिल सकी है। युवक फुटेज में अकेला जाते नजर आया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें