कानपुर। विराटनगर निवासी रामू पाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात क्षेत्रीय विशाल के मकान में रहने वाले दो किरायेदार घर के सामने गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर विशाल अपने पंद्रह से 20 साथियों के साथ आया और लाठी-डंडाें से पीट दिया। बचाव में आए पड़ोसी सुशील कुशवाहा को भी पीटा। घर पर पथराव करते हुए भाग निकले। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। (संवाद)