आईपीएल सीजन-10 जल्द शुरू होने वाला है। गुजरात लायंस अप्रैल-मई में अपने दो मैच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में कराएगा। गुजरात लायंस की सीईओ अमरेंद्र सिंह ने कहा कि वह 15 फरवरी तक कानपुर आएंगे। इस बार आईपीएल का शुभारंभ 5 अप्रैल को होगा। जल्द ही मैचों की डेट भी आ जाएगी।
2016 में आईपीएल की गुजरात लायंस टीम ने दो मैच 19 व 21 मई को ग्रीनपार्क स्टेडियम में कराए थे। पहले मैच में उसने कोलकाता नाइटरराइडर्स को और दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था। दोनों मैचों में जीत मिलने और उत्साहित दर्शकों की भीड़ से खुश होकर गुजरात लायंस टीम के मालिक केशव बंसल ने घोषणा की थी अगले साल भी ग्रीनपार्क में आईपीएल मैच खेलने मेरी टीम आएगी। इधर, 26 जनवरी को भारत-इंग्लैंड टी-20 मैच के दौरान आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने भी तीन आईपीएल मैचों के आयोजन की बात कही थी। इसमें दो गुजरात लायंस और एक पंजाब किंग्स इलेवन की टीम मैच खेलेगी।
गुजरात लायंस टीम के सीईओ अमरेंद्र सिंह ने मोबाइल ने बताया कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में कानपुर आऊंगा। पिछली बार मात्र 10 दिनों में स्टेडियम को तैयार कराया था तब कुछ खामियां रह गई थी। पर इस बार पहले आकर उन खामियों को दूर करूंगा ताकि दर्शकों को अच्छे मैच देखने को मिले। इस बार आईपीएल का शुभारंभ 5 अप्रैल को होगा। जल्द ही मैचों की डेट भी आ जाएगी।