स्वागत को तैयार है लैंडमार्क
भारत और बांग्लादेश की टीमों के स्वागत के लिए होटल लैंडमार्क में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। भारत और बांग्लादेश के लिए वेलकम लिखा हुआ है। उनके आगमन पर तिलक लगाकर और शंखनाद से स्वागत किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को स्वागत के मौके पर रुद्राक्ष की माला पहनाई जाएगी।
खिलाड़ियों के नाम के कस्टमाइज टॉवेल तैयार
उनके नाम और फोटो के अनुसार उनके लिए टॉवेल और पिलो कवर भी कस्टमाइज कराए गए हैं। पूरे होटल को भारतीय और बांग्लादेश की टीमों की पसंद के अनुसार ही तैयार सा किया गया है। यही नहीं, खिलाड़ियों का स्वागत कोकोनट की वेलकम ड्रिंक से होगा।