ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैच देखने के दौरान पाकिस्तान के विरोध में बैनर लगाकर नारेबाजी करते क्रिकेटप्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के खिलाफ भारत में आक्रोश तेजी से बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में क्रिकेटप्रेमियों ने पाकिस्तान विरोधी बैनर, पोस्टर दिखाकर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की जमकर आलोचना की। इस दौरान कुछ समाजसेवी संस्थाओं और स्कूली बच्चों ने पाकिस्तान को आतंक स्थान बताकर मुर्दबाद के नारे लगाये। ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने जैसे ही मैच जीता क्रिकेटप्रेमियों का जोश और बढ़ गया। इस दौरान शिक्षा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने उड़ी हमले में शहीद हुए जवानों को नमन किया। टीम इंडिया की जीत पर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।