कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए लीग के जूनियर डिवीजन एलीट ग्रुप का सेमीफाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। ग्रीनपार्क हॉस्टल ने फ्रेंड्स यूनियन क्लब को 57 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यथार्थ ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की।
ग्रीनपार्क में खेले गए मुकाबले में ग्रीनपार्क हॉस्टल की टीम 38.4 ओवर में 230 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यथार्थ नागवंशी ने सर्वाधिक 85 रन बनाए। देवेंद्र प्रजापति ने 36, अंकेश ने 25 और अतीत यादव ने 22 रन का योगदान दिया। अविनाश ने तीन, साहिल और ओम शर्मा ने दो-दाे विकेट हासिल किए। फ्रेंड्स यूनियन क्लब की टीम 37.5 ओवर में 173 रन पर सिमट गई। वार्थ ने 74 रन और हर्ष मिश्रा ने 23 रन बनाए। करन यादव व विष्णु सरोज ने तीन-तीन और यथार्थ नागवंशी ने दो विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच यथार्थ नागवंशी रहे। जीत के साथ ही ग्रीनपार्क हॉस्टल ने फाइनल मैच का टिकट अपने नाम किया।