कानपुर। सिविल लाइंस स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को हुई इंटर हाउस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में ग्रीनहाउस विजेता रहा। वहीं रेड हाउस द्वितीय, ब्लू हाउस तृतीय और यलो हाउस चौथे स्थान पर रहा।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्या रिचा खुल्लर ने स्कूल कैबिनेट के विद्यार्थियों के साथ फीता काटकर किया। इस दौरान सौरभ श्रीवास्तव, अमित राजपूत, उमा शर्मा, मुकुल मिश्रा, गौरव शुक्ला, कनिष्क तिवारी और वर्तिका जायसवाल समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।