फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गरबे की रात आई, डांडिया के साथ’

Sun, 01 Nov 2015 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘गरबे की रात आई, गरबे की रात’ गीत संग शुरू हुआ डांडिया रास शनिवार को कानपुराइट्स को झुमा गया। मौका था कानपुर क्लब और ‘अमर उजाला’ के डांडिया उत्सव का।
विज्ञापन


कानपुर क्लब में आयोजित उत्सव में सिंगर तान्या गुप्ता और रविश पंडित के बॉलीवुड डांडिया स्पेशल तड़के ने कनपुरियों को खूब नचाया। कभी डांडिया, कभी गरबा और कभी कनपुरिया मिजाज में नाचते लोगों ने फुल मस्ती की।

इस उत्सव का शुभारंभ मां भवानी की आराधना से हुआ। क्लब के चेयरमैन प्रमित सक्सेना, सचिव अतुल अग्रवाल, शरद सिंघल, नितिन गुप्ता, रमन भल्ला, अमित अग्रवाल, राजप्रीत सिंह, एचके ओबरॉय और ग्रुप कैप्टन शरद श्रीवास्तव ने ‘अमर उजाला’ परिवार के साथ माता की आरती उतारी।
विज्ञापन


इसके बाद शुरू हुए डांडिया के धमाल में दिल्ली के सेंसेशन डांस ट्रूप, दि फील ऑफ क्लासिकल म्यूजिक बैंड और कानपुर के नॉसटालिया ने अपना रंग दिखाया। डांस ट्रूप ने ‘देवा श्री गणेशा’ वंदना पर डांस किया।

एंकर लुबना ने गुलाबी ठंड से भरी रात में अपनी एंकरिंग का जादू बिखेरा और सिंगर तान्या व रविश ने इसे म्यूजिकल मस्ती में पिरो कर सबको खूब नचाया। सुनो न संगमरमर, राधा कैसे न जले, कांचा रे, अबकी सजन सावन में, गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा, डम-डम डिगा-डिगा, ओढ़नी ओढ़ के नाचूं, हम तो तेरे आशिक हैं, आज गरबा की रात है और मनवा लागे..गीत पर सभी देर रात तक डांडिया फील में डूबे रहे।

क्लासिकल और वेस्टर्न स्टाइल में सजे डांडिया क्लास में निर्णायक पूजा सक्सेना, रचना अग्रवाल, बीना गुप्ता, चेतना और अन्नू अग्रवाल ने बेस्ट डांस कपल, बेस्ट मेल, बेस्ट फीमेल, बेस्ट डांस मेल और बेस्ट डांस फीमेल का चयन कर पुरस्कृत किया। इस मौके पर डीएम कौशल राज शर्मा, एसएसपी शलभ माथुर, एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह, पीएसआईटी चेयरमैन प्राणवीर सिंह भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें