फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पौत्र की बीमारी से मौत, सदमे में दादी ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पौत्र की मौत के सदमे में दादी ने फंदा लगाकर जान दे दी। आयुर्विज्ञान विवि में बुखार से पीड़ित पौत्र की मंगलवार रात उपचार के दौरान मौत होने गई थी। वह रोते हुए आयुर्विज्ञान विवि परिसर से बाहर निकल गईं थीं। बुधवार सुबह उनका शव रवैयापुर गांव के पास पेड़ पर बने फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम में हैगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


रानी देवी (52) निवासी गांव ब्योरा नमलपुर मुरादगंज जिला औरैया के पौत्र हर्ष (6) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। औरैया में कई डॉक्टरों को दिखाने पर भी आराम नहीं मिलने पर रानी देवी पौत्र को लेकर आयुर्विज्ञान विवि आईं थीं। यहां डॉक्टरों ने उसे उपचार के लिए भर्ती कर लिया था। मंगलवार रात उपचार के दौरान हर्ष की मौत हो गई। इससे रानी देवी रोते हुए विवि परिसर से बाहर चलीं गईं। परिजन जब शव ले जाने लगे तो रानी देवी के न दिखने पर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह करीब आठ बजे गांव रवैयापुर के पास ग्रामीणों ने सैफई निवासी गौरव यादव के खेत में शव लटकता हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को तलाशी में महिला के पास से एक कीपैड फोन मिला। परिजनों से संपर्क करने पर शिनाख्त रानी देवी के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। परिजनों ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि महिला ने पौत्र की मौत के गम में जान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें