फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्रैंड ऑप्टिशियंस ने कश्ती स्ट्राइकर्स को हरा जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आर्यनगर स्थित टीएसएच ग्राउंड पर खेले गए टीसीपीएल प्रोएक्स आईसीएमएल कप के फाइनल में ग्रैंड ऑप्टिशियंस ने कश्ती स्ट्राइकर्स को दो रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। पार्वती मेंस वियर की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आखिरी ओवर तक जीत के लिए संघर्ष देखने को मिला।
विज्ञापन


ग्रैंड ऑप्टिशियंस ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट पर 115 रन बनाए। बंटी ने 33 रन, युवराज नथानी ने 26 रन और अनमोल मदनानी ने नाबाद 23 रन बनाए। कश्ती स्ट्राइकर्स की टीम छह विकेट पर 113 रन ही बना सकी। कप्तान सनी ने 31 और रोहन अग्रवाल ने 26 रन बनाए। बंटी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।रोहन अग्रवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार हासिल किया। अनमोल मदनानी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। विजेता टीम ग्रैंड ऑप्टिशियंस को ओम मंगतानी, प्रणव, मयंक और सुरेश ने ट्रॉफी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें