फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: ठाकुरद्वारा मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, आधी रात को जन्मे कान्हा; जयकारों से गूंजा मंदिर

Fri, 04 Sep 2026 08:43 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा। मंदिर के गर्भगृह की विशेष सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
अमृतपुर के प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर में जन्माष्टमी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सजी हुई झांकी और रोशनी के बीच मंदिर परिसर में ऐसा भक्तिमय माहौल बना कि श्रद्धालु देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे रहे। मंदिर के गर्भगृह को विशेष रूप से सजाया गया था। राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं को आकर्षित करती रही। सजावट के बीच गर्भगृह में मथुरा के बांके बिहारी मंदिर जैसी छटा दिखाई दी। शाम से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

विज्ञापन

आधी रात को गूंजे कान्हा के जयकारे

रात 12 बजते ही मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। जैसे ही कान्हा के जन्म का समय हुआ, मंदिर परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

भजन-कीर्तन पर रातभर झूमे श्रद्धालु

जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान प्रयागराज से आए कलाकारों ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां दीं। जूही सिंह ने ‘सारे ब्रज में मचो है हल्ला, मां यशोदा ने जन्मों है लल्ला’ सहित राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूमते और भगवान की भक्ति में लीन नजर आए।

विज्ञापन

मंदिर परिसर में फूलों और रंगीन रोशनी से की गई सजावट ने पूरे वातावरण को ब्रजधाम जैसा स्वरूप दे दिया। जन्माष्टमी के आयोजन में नरेंद्र देव तिवारी, देवेंद्र देव तिवारी, प्रधान सचिन देव तिवारी, टीटू तिवारी, प्रिंस चौहान, जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह चौहान, विनोद प्रकाश द्विवेदी, नीरज अवस्थी, शैलेश अवस्थी, स्वदेश सिंह राठौर समेत अन्य लोग मौजूद रहे



http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें