फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कालीमठिया महाकालेश्वर मंदिर में भव्य भस्म आरती, सैकड़ों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

Mon, 24 Aug 2026 10:32 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: स्वरूप नगर स्थित कालीमठिया महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह चार बजे बाबा महाकालेश्वर की दिव्य और भव्य भस्म आरती संपन्न हुई। आरती में सैकड़ों भक्त शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा।
विज्ञापन
कालीमठिया महाकालेश्वर मंदिर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरूप नगर स्थित प्रसिद्ध कालीमठिया महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार प्रात: 4:00 बजे कालों के काल बाबा महाकालेश्वर की दिव्य एवं भव्य भस्म आरती का आयोजन परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

विज्ञापन

उज्जैन की तर्ज पर हुई इस विशेष भस्म आरती के अलौकिक दर्शन करने के लिए तड़के से ही सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त मंदिर परिसर में मौजूद रहे। पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'जय महाकाल' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

http://



विशेष भस्म आरती कोटा (राजस्थान) निवासी केशव श्रृंगी एवं कानपुर के पनकी निवासी भुवन्यु ठाकुर के नाम से आयोजित की गई। निरंजनी अखाड़े एवं शिव शक्ति अखाड़े के पूज्य महंत मधुराम शरण शिवाजी महाराज के करकमलों द्वारा बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार कर भस्म आरती संपादित कराई गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें