फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकारी विभागों पर निगाहें, टैक्स चोरी मिली तो गए काम से

Sat, 24 Dec 2016 11:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

- यूपीएसआईडीसी व कैंट बोर्ड के बाद दूसरे बड़े विभागों की भी होगी जांच 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीएसआईडीसी व कैंट बोर्ड की तरह ही कुछ और सरकारी विभाग आयकर के निशाने पर हैं। इनमें एक दर्जन से अधिक चिह्नित सरकारी विभागों में 50 करोड़ से अधिक टीडीएस चोरी के संकेत मिले हैं। आयकर अफसरों ने ऐसे विभागों की कुंडली निकाल ली है और जल्द ही जांच पड़ताल हो सकती है। 
विज्ञापन


आयकर विभाग के टीडीएस विंग से जुड़े सूत्र बताते हैं कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स विभाग ने करदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है। करदाताओं में सरकारी विभाग भी शामिल होते हैं।

विभिन्न मदों में व्यय पर यहां से टीडीएस व टीसीएस की कटौती की जाती है, लेकिन कई विभागों में टीडीएस व टीसीएस में हेरफेर की सूचनाएं आ रही हैं। जल्द ही यहां आयकर विभाग के सर्वे होंगे। 
विज्ञापन


बिल व टैक्स भुगतान की मांगी जानकारी 
आयकर विभाग ने सभी सरकारी विभागों से आठ नवंबर से 30 दिसंबर तक जमा होने वाले बिल व टैक्स भुगतान का ब्यौरा मांगा है। खासतौर से नगर निगम, बिजली विभाग, केडीए, आवास विकास, यूपीएसआईडीसी, यूपीएसआईसी, उद्योग विभाग, वाणिज्यकर से जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें