फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदपुरी, सीओडी पुल पर जल्द भरेंगे फर्राटा

Sat, 23 Jul 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
डीआरएम इलाहाबाद संजय कुमार पंकज ने सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण भी किया। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर के लोग सितंबर से गोविंदपुरी पुल और अक्तूबर से सीओडी पुल पर फर्राटा भर सकेंगे। इससे क्रॉसिंग बंद होने से लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। गोविंदपुरी पुल के पिलर के निर्माण में बीच में आ रही रेल पटरी को शिफ्ट करने के लिए रेलवे और प्रशासन की जॉइंट सर्वे रिपोर्ट के बाद काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन



  पांच गार्डर रखने का काम बाकी है। इसमें दो गर्डर आ चुके हैं। सितंबर में यह पुल शुरू हो जाएगा। जबकि सीओडी पुल की एक लेन अक्तूबर में चालू करा दी जाएगी। डीआरएम इलाहाबाद संजय कुमार पंकज और जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा के साथ शुक्रवार को सेंट्रल स्टेशन पर हुई बैठक में यह सहमति बनी।


सीओडी लेन का पूरा काम रेलवे करा चुका है। अब यहां एनएच पीडब्लूडी को काम कराना है। जबकि गोविंदपुरी पुल का 13 प्रतिशत काम रेलवे करा चुका है। सात प्रतिशत काम रेलवे को कराना है। शेष काम राज्य सेतु निगम कराएगा। दोनों अफसरों में इन कामों को जल्द से जल्द पूरा कराने में सहमति बनी।
विज्ञापन


इस दौरान सीनियर डीसीएम बृजेश मिश्रा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अंशू पांडेय, वरिष्ठ मंडल अभियंता द्वितीय असद सईद, वरिष्ठ मंडल अभियंता तृतीय शमीम अहमद, डिप्टी सीटीएम डॉ. जितेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी मौजूद रहे।


लखनऊ-कानपुर के बीच लेट नहीं होंगी ट्रेनें
लखनऊ  से कानपुर के बीच अलग-अलग मंडल विवाद के चलते ट्रेनों के लेट होने पर नाराजगी जताते हुए डीआरएम ने दोनों जोन के ट्रैफिक कंट्रोलर से बात की। इस संबंध में आला अफसरों तक भी शिकायतें पहुंची थीं। शिकायतें थीं कि उत्तर रेलवे के अधीन आने वाले शुक्लागंज से लखनऊ तक के स्टेशन कानपुर को आने जाने वाली उत्तर मध्य रेलवे की ट्रेनों को सिग्नल देर में देते हैं। एनआर की ट्रेनों को प्राथमिकता के आधार पर पास मिलता है। इस संबंध में कंट्रोलरों को हिदायत दी। 


सेंट्रल पर बनेगा रेन हारवेस्टिंग सिस्टम
डीआरएम ने सेंट्रल के अफसरों से यहां पर वर्षा जल संचयन के लिए सिस्टम लगाने को कहा। कैंट साइड में गार्ड रेस्ट रूम के बाहर खाली जमीन पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को विकसित करने के निर्देश दिए।


वर्ल्ड क्लास स्टेशन की देखी संभावना
कानपुर सेंट्रल को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के लिए डीआरएम संजय कुमार पंकज ने स्टेशन का निरीक्षण किया। सिटी साइड जाकर डिप्टी सीटीएम डॉ. जितेंद्र से खाली पड़ी हुई जमीनों पर प्रोजेक्ट संबंधी संभावनाएं तलाशीं और मास्टर प्लान बनाकर भेजने को कहा है।

इसके लिए प्लेटफार्म नंबर छह-सात पर बन रहे वीआईपी लाउंज और लिफ्ट का निरीक्षण किया। पीआरएस के पास खाली पड़ी जमीन को कॉमर्शियल उपयोग में लाने को कहा। सिटी साइड और कैंट साइड के प्रवेश द्वार पर तैनात ऑनड्यूटी कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए, जिससे आवारा पशु और अनधिकृत व्यक्ति सेंट्रल में न घुस सकें।


गार्ड रेस्ट रूम में गंदगी देख भड़के
डीआरएम ने कैंट साइड रेलवे गार्ड रेस्ट रूम का निरीक्षण किया। यहां गंदगी देख भड़क गए। गार्डों ने भी अपनी भड़ास निकाली और वहां चेयर और बेड पर चल रहे खटमल दिखाए। इस पर डीआरएम ने नाराजगी जताते हुए साफ सफाई रखने को कहा। 


  साथ ही गार्ड रूम में निर्माण काम कराकर बेहतर कराने को कहा। उन्होंने प्लेटफार्म की फर्श को साफ चिकनी करने, दीवारों पर लगी गंदगी को साफ करने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें