फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कानपुर में गोविंदनगर विधानसभा उप चुनाव 21 अक्तूबर को, असलहे लहराए तो लगेगी रासुका: आईजी

Thu, 17 Oct 2019 11:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उपचुनाव - फोटो : SELF
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में गोविंदनगर विधानसभा उप चुनाव 21 अक्तूबर को है। गुरुवार को आईजी मोहित अग्रवाल ने समीक्षा बैठक में बताया कि चुनाव के दौरान असलहों का प्रदर्शन करने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। मतदान से 48 घंटे पहले सीमाएं सील कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


क्यूआरटी की 25 टीमें भी तैनात रहेंगी। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। आईजी कार्यालय में गुरुवार को हुई बैठक में बताया गया कि अभी तक एक हजार लोगों के असलहों को जमा कराया गया है। चुनाव के दौरान अगर कोई रुपये बांटते मिला तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

तीन टीमों को रिजर्व में रखा जाएगा। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि 17 क्रिटिकल मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। वल्नरेबल बूथ नहीं हैं। हर बूथ पर पांच दरोगा और पांच सिपाहियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


बैठक में आईजी ने सभी थानेदारों को शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए है। एसपी पश्चिम संजीव सुमन, एसपी साउथ रवीना त्यागी, एसपी क्राइम राजेश यादव, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें