फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदनगर साढ़े 6 ब्लॉक बना नया हॉटस्पॉट, सीमाएं सील

विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदनगर साढ़े छह ब्लॉक में रहने वाले डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि के बाद इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। शनिवार दोपहर को एसीएम, सीओ और थाना प्रभारी ने पहुंचकर डॉक्टर के घर के आसपास का करीब 100 मीटर का इलाका सील कर दिया है। 13 ब्लॉक सब्जीमंडी मोड़ के पास से गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मोड़ तक रास्ता बंद कर दिया गया है। सील इलाके की करीब पांच हजार की आबादी की मदद के लिए छह वॉलंटियर तैनात किए गए हैं। तीन सब्जी वालों, दो फल वालों व दूध डेयरी वाले को होम डिलीवरी की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी, दो साल के बच्चे, भाई, माता-पिता व घर में काम करने वाली नौकरानी, डॉक्टर को लेकर जाने वाले शास्त्री चौक स्थित अस्पताल के कर्मचारियों समेत 33 लोगों की लिस्ट स्वास्थ्य विभाग को दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चे समेत परिवार के पांच लोगों, नौकरानी व दो कर्मचारियों को फजलगंज स्थित क्वॉरंटीन सेंटर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें