फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल रामनाईक ने कानून व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा बयान, अखिलेश-योगी सरकार के अंतर बताए

Wed, 26 Sep 2018 06:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राज्यपाल रामनाईक
विज्ञापन
राज्यपाल रामनाईक ने बांदा में कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अभी और नियंत्रण की जरूरत है। हालांकि संगठित अपराध (आर्गनाइज क्राइम) में सुधार हो रहा है। पिछले चार साल में प्रदेश में परिवर्तन देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में मौलिक अंतर नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


बुधवार को कृषि विश्वविद्यालय बांदा के चौथे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने मीडिया से अनौपचारिक व संक्षिप्त बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में दो मुख्यमंत्री (अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ) देखे हैं। दोनों कार्यकाल में मौलिक अंतर देख रहे हैं। बांदा में ग्रेनाइट कारोबारी प्रदीप सेंगर उर्फ नीलू के अपहरण आदि की घटनाओं पर मीडिया के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि वे किसी एक घटना के बारे में जवाब नहीं दे सकते, लेकिन प्रदेश में परिवर्तन आया है। संगठित अपराध में सुधार आ रहा है। इससे प्रदेश में विकास के लिए निवेश शुरू हुआ है। राज्यपाल ने कहा कि हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर नियंत्रण करने की जरूरी है। 
 
विज्ञापन

राफेल डील पर कहीं ये बातें

राज्यपाल रामनाईक
राफेल डील पर प्रधानमंत्री के बारे में विपक्षी नेताओं की तीखी टिप्पणियों के सवाल पर राज्यपाल ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में संयम बरतते हुए बात कहनी चाहिए। बात कहने का ढंग होता है। उस पर हरेक को सभ्यता के साथ अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा बन गया है। ऐसे में राज्यपाल होने के नाते वे इस बारे में टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं समझते। उन्होंने कहा कि देश चुनाव की ओर जा रहा है। वाद-विवाद तो होगा ही। पर यह स्तरीय होना चाहिए।

इससे पहले राज्यपाल व कुलाधिपति राम नाईक ने बांदा कृषि विश्वविद्यालय के छह छात्रों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। 80 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले बीएससी के 35 छात्रों को उपाधियां भी दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें