हम उस देश में रहते हैं, जहां माता सीता अपने पति राम को देवता मानती हैं। जब वनवास की बारी आई, तो उन्होंने कहा कि मैं अर्द्धांगिनी हूं, सुख और दुख दोनों में बराबर की हिस्सेदारी करूंगी और राम के साथ वन चली गईं। आज पुरुष-महिलाओं को संवैधानिक अधिकार मिले हैं, ऐसे में मानवाधिकार की बात करते हुए स्त्री को पराए पुरुष के साथ रात बिताने का अधिकार देना कहां का न्याय है। प्रत्येक रात स्त्री नए ‘देवता’ की तलाश करे, यह संविधान में मान्य है, मानस में नहीं। ये बातें कानपुर में महाराज प्रयाग नारायण शिवाला में मानस संगम के 50 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में आए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
वे एडल्ट मामले की धारा 497 के बारे में बात कर रहे थे। अभी हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने व्यभिचार के मामले में फैसला सुनाते हुए पुरुष को दोषी पाए जाने पर सजा का प्रावधान किया, लेकिन महिलाओं को सजा देने का प्रावधान नहीं रखा।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
अपने वक्तव्य से राज्यपाल ने संविधान संशोधन की ओर भी इशारा किया। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में मानस संगम जैसी संस्था का 50 साल पूरे करना गर्व का विषय है। रामायण मानव जीवन का संदेश देती है।
4 of 5
डेमो पिक
कैकेयी ने जब दशरथ से वरदान मांगा तो वे अपनी बात से पलट सकते थे, लेकिन अगर वह अपनी बात से पलटते तो उल्लंघन भी आदर्श बन जाता। उन्होंने कहा कि राम राजा थे, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने गंगा पार करने पर केवट को पारिश्रमिक दिया। वर्तमान युग के राजा तो थैंक्यू बोलकर ही काम चला लेते।
हर चीज में माफी-माफी की बात कहकर लोगों को मुफ्तखोरी की आदत डाल दी है। नारी का आभूषण लज्जा है। सीता ने अपनी लज्जा बचाने के लिए तिनके का सहारा लिया और यह संदेश दिया कि लज्जा बचाने के लिए तिनका भी आवरण बन जाता है।