Kanpur News: मोतीझील में लगी क्रॉफ्ट रूट्स प्रदर्शनी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची। इसके बाद कल्याणपुर के बैरी अकबरपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर के मोतीझील स्थित लाजपत भवन में लगी क्रॉफ्ट रूट्स प्रदर्शनी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल हुई। वह गुरुवार शाम कानपुर विश्वविद्यालय पहुंचती थीं और यहां ही रात में विश्राम किया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोतीझील में लगने वाली प्रदर्शनी में पहुंचीं।
विज्ञापन
इसके बाद राज्यपाल कल्याणपुर के बैरी अकबरपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची। यहां बच्चों ने गीत गाकर, कविता सुनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को फलों की डलिया भेंट की।