एचबीटीयू के दीक्षांत समारोह में पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- फोटो : amar ujala
एचबीटीयू के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एचबीटीयू सभागार पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यपाल विवि से कुलाधिपति स्वर्ण, कुलपति स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पाने वालों मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।
आंगनबाड़ी को गोद लें तकनीकी संस्थान
तकनीकी संस्थान शिक्षण के अलावा सामाजिक सरोकार में भी अपना योगदान दें। यूनिवर्सिटी, तकनीकी संस्थान आंगनबाड़ी गोद लें। वहां जाकर बच्चों को खिलौने, पढ़ने लिखने की किताबें साइकिल, बेंच सहित हर जरूरत का सामान दें। हर तकनीकी संस्थान कम से कम 5 आंगनबाड़ी को गोद ले।
यह बात हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षण में समानता आवश्यक है। बताया कि लखनऊ में एकेटीयू विश्वविद्यालय से इसकी शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने छात्रों व उनके अभिभावकों से कुछ कुछ सामाजिक सरोकार करने के लिए कहा नई शिक्षा नीति छात्रों को नई दिशा प्रदान करेगी जो छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं उन्हें भी सर्टिफिकेट या डिप्लोमा दिया जाएगा।
छात्र चाहे तो उड़ी हुई पढ़ाई को पुनः शुरुआत कर सकते हैं। बेटियां आगे बढ़ गई हैं लेकिन यह भी देखने की जरूरत है कि बेटियों की संख्या के आधार पर कितनी छात्राएं कॉलेज पहुंच गई हैं। लड़कियों के साक्षरता रेट पर भी ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा का सही मायने तब है जब उसे बुराई के सामने झुकना ना पड़े। स्कूल कॉलेज तकनीकी संस्थानों डिग्री कॉलेज में ऐसे प्रोजेक्ट तैयार हों जिसके माध्यम से छात्र सामाजिक सरकार के लिए आगे बढ़ें।
शिक्षकों के लिए अनिवार्य होगा आठ मॉड्यूल ट्रेनिंग कोर्स
इंजीनियरिंग संस्थानों में नियमित शिक्षक बनने या प्रोन्नति पाने की राह आसान नहीं होगी। अब शिक्षकों को एआईसीटीई के द्वारा गठित आठ मॉड्यूल वाला ट्रेनिंग कोर्स पास करने की अनिवार्यता रहेगी। बिना ट्रेनिंग कोर्स पास किए शिक्षक तो बन जाएंगे लेकिन नियमितीकरण या प्रमोशन नहीं मिलेगा।
ये बात हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए एआईसीटीई के चेयरमैन प्रोफेसर अनिल डी. सहस्रबुद्धे ने कही। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत तकनीकी संस्थानों में शिक्षक के पद पर तैनात होने वाले शिक्षकों को उद्योगों में ट्रेनिंग भी अनिवार्य होगी।