यूपी के कानपुर शहर में एनजीटी की मॉनीटरिंग कमेटी शुक्रवार को गंगा में जा रही गंदगी रोकने के कार्यों से असंतुष्ट नजर आई। कमेटी के प्रभारी सेवानिवृत्त जस्टिस अरुण टंडन ने नालों में गंदगी, कूड़ा उठान व्यवस्था ठीक न होने पर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया।
नगर निगम को नोटिस जारी करते हुए पांच दिन तक हर रोज 50,000 रुपये जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। एमसी मेहता बनाम यूनियन अॉफ इंडिया व अन्य के मामले में एनजीटी ने हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस अरुण टंडन की अध्यक्षता में मॉनीटरिंग कमेटी गठित की है।