फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में गंदगी जाने पर कानपुर नगर निगम पर 5 दिन तक रोज 50000 रुपये का जुर्माना

Sat, 27 Oct 2018 10:33 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कानपुर शहर में एनजीटी की मॉनीटरिंग कमेटी शुक्रवार को गंगा में जा रही गंदगी रोकने के कार्यों से असंतुष्ट नजर आई। कमेटी के प्रभारी सेवानिवृत्त जस्टिस अरुण टंडन ने नालों में गंदगी, कूड़ा उठान व्यवस्था ठीक न होने पर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया।
विज्ञापन


नगर निगम को नोटिस जारी करते हुए पांच दिन तक हर रोज 50,000 रुपये जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। एमसी मेहता बनाम यूनियन अॉफ इंडिया व अन्य के मामले में एनजीटी ने हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस अरुण टंडन की अध्यक्षता में मॉनीटरिंग कमेटी गठित की है।
 
विज्ञापन

डेमो पिक
चार सदस्यीय कमेटी शुक्रवार को नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ सर्किट हाउस में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक के बाद वीआईपी रोड के भैरोघाट चौराहे पर सीसामऊ नाले का निरीक्षण करने पहुंची थी।  राखी मंडी सीवेज पंपिंग स्टेशन बंद और बिनगवां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकल रहे पानी में झाग देखकर कमेटी ने नाराजगी जताई। नालों में गंदगी फैलाने वालों को नोटिस देने, तय समय में सीईटीपी की मरम्मत और सीसामऊ नाला मोड़ने के निर्देश दिए। 15 नवंबर के बाद गंगा में एक बूंद भी पानी न जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें