फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: बाउंड्री तोड़कर भागे भूख-प्यास से तड़प रहे गोवंश

Sat, 19 Dec 2020 07:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
गोशाला की बाउंड्री में लगे टूटे पाइप दिखाता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जिले के बसरेहर में विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगूपुर गोपालपुर चौपला स्थित गोशाला से शनिवार सुबह 17 गोवंश बाउंड्री के पाइप तोड़कर भाग गए। वहीं गोशाला में सड़ा हुआ भूसा खाने से एक गोवंश की मौत हो गई, जबकि दो बीमार हैं।
विज्ञापन


प्रधान ने गोशाला में गोदाम नहीं होने पर भूसा सड़ने की बात कही है। ग्राम पंचायत अगूपुर गोपालपुर चौपला स्थित गोशाला की हालत वर्तमान में खराब है। यहां पर मौजूद 98 गोवंश कई दिनों से सड़ा हुआ भूसा खा रहे हैं। प्रधान, सचिव व अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी कोई उपाय नहीं किए गए।

नतीजन भूख-प्यास से तड़प रहे 17 गोवंश शनिवार सुबह गोशाला की बाउंड्री में लगे पाइप तोड़कर भाग गए। गोशाला में मौजूद कर्मचारियों ने यह जानकारी ग्राम प्रधान को दी। मौके पर ग्राम प्रधान अवधेश यादव अपने भतीजे सौरभ यादव के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


कर्मचारियों के साथ गोवंश की तलाश शुरू की लेकिन शाम तक वे नहीं मिले। कर्मचारियों ने बताया कि गोशाला की देखरेख प्रधान का भतीजा सौरभ करता है। प्रधान अवधेश यादव ने बताया कि भूसा रखने के लिए लकड़ी का गोदाम बनाया गया था। बरसात में लकड़ियां सड़ गईं।

अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन भूसा रखने का प्रबंध नहीं करने से 15 क्विंटल भूसा सड़ गया। गोवंश यही भूसा खा रहे थे। उन्होंने स्वीकारा कि गोशाला में सड़ा भूसा खाने से एक गोवंश की मौत हो गई है जबकि दो गोवंश बीमार हैं। बताया कि मृत गोवंश को पास के खेत मे दफनाया गया। बीमार गोवंश के इलाज के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें