ये तस्वीर है समाज के पीछे छिपे असल चेहरे की जिसने मानवता को शर्मशार कर दिया। घटना उस वक्त की है जब निजामुद्दीन सुपरफास्ट ट्रेन मानिकपुर प्लेटफार्म पहुंची।
ट्रेन रुकते ही आधा दर्जन युवक दिव्यांग कोच में घुसे और बोगी में चीख पुकार मच गई। मदद को आसपास कोई नहीं नजर आया। ट्रेन बेधड़क चलती रही और दबंग ट्रेन में सवार दिव्यांगों पर कहक बरपाते रहे।