फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अधिवक्ता के घर से लाखों का माल पार, तीन बच्चियों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हरंबशमोहाल थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता ने घर में घुसकर नकदी और गहने समेत लाखों का माल चोरी करने का आरोप लगाकर तीन बच्चियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोतीमोहाल निवासी अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि नौ मार्च को पनकी में पारिवारिक शादी में पत्नी मीनू के साथ जाना था। पत्नी ने तैयार होने के लिए घर के द्वितीय तल पर बने कमरे की अलमारी के लॉकर में रखे गहनों को निकालने के लिए खोला तो वहां से सोने का हार, दो कंगन, कान के टॉप्स, मांग बेंदी, चेन, 25 हजार रुपये गायब थे।
पीड़ित ने घर के सामने रहने वाले जयप्रकाश अग्रवाल की पत्नी संतोष से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि पास में रहने वाली एक बच्ची कुछ दिनों से उनकी छत पर खेलने आ रही थी। वह अपनी सहेली और एक अन्य बच्ची को लेकर आकर खेलती थी।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार सात मार्च को उनकी मां दर्शन करने मंदिर गई थीं। वहीं, वह दोनों पति-पत्नी आठ मार्च को ससुराल रायबरेली के लालगंज गए थे। हरबंश मोहाल इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन बच्चियों पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें