दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर मलवां रेलवे स्टेशन के बीच डाउन पर जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई। आउटर के पास हादसा होने से रेल मार्ग पर संचालन ठप हो गया। जिससे कई ट्रेनें खड़ी हो गईं। जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रूट पर संचालन बहाल करने की कोशिश में जुट गए।
सुबह 9.25 पर ट्रेन मलवां स्टेशन से गुजरी, जैसे ही ट्रेन 9.33 बजे कुरस्तीकला रेलवे स्टेशन से पहले ब्लॉक हट एलएल के पास पश्चिमी आउटर पर पहुंची ट्रेन की छठवीं बोगी पटरी से उतर गई। कोहरे के कारण ट्रेन की रफ्तार बेहद कम होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया