फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी डिरेल, ट्रेनों का आवागमन बाधित

Tue, 13 Apr 2021 12:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- ट्रेन दूध पाउडर लादकर फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जा रही थी
विज्ञापन
बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी डिरेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से अनवरगंज-कासगंज रेल रूट पर मंगलवार सुबह बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी का वैगन डिरेल होने से ट्रैक प्रभावित हो गया है। रेलवे ट्रैक पर आवागमन बाधित होने की जानकारी मिलते ही तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर काम शुरू कर दिया। रेलवे तकनीकी टीम क्रेन की मदद से मालगाड़ी के वैगन को पटरी पर लाने के प्रयास में जुट गई। 

ट्रेन दूध पाउडर लादकर फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जा रही थी। बिल्हौर स्टेशन अधीक्षक राम सजीवन ने बताया कि मंगलवार सुबह पौने तीन बजे मालगाड़ी को स्टेशन पर रोकने के लिए तीन नंबर लाइन पर लिया जा रहा था। अचानक गार्ड के आगे के तीसरे वैगन के चार पहिए पटरी से उतर गए। तेज झटका लगने और आवाज सुनकर गार्ड ने वॉकी टॉकी से चालक को सूचना दी। चालक ने मालगाड़ी को रोक दिया और स्टेशन पर सूचित किया। इसके बाद रेलवे के उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें