फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करने वालों के लिए आई एक खुशखबरी, रेलवे प्रशासन ने लिया ये बड़ा फैसला 

Fri, 31 May 2019 10:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वंदेभारत एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ट्रेन-18 (वंदेभारत एक्सप्रेस) में अब ऐसी समस्या से कुछ राहत मिलेगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर इसका स्टापेज दो मिनट बढ़ाकर पांच मिनट करने की कवायद रेलवे ने शुरू की है। उत्तर मध्य रेलवे के जीएम स्तर से रेलवे बोड को पत्राचार किया गया है। 
विज्ञापन


अभी तक दिल्ली से आने और जाने में इस ट्रेन का सेंट्रल पर दो मिनट का ठहराव है। यह ट्रेन दिल्ली से प्लेटफार्म नंबर पांच पर सुबह 10:08 बजे आती है और दो मिनट बाद 10:10 बजे जाती है। वापसी में वाराणसी से यह ट्रेन सेंट्रल पर शाम 6:30 बजे आती है और 6:32 बजे रवाना होती है।


 

वंदेभारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद स्टेशन पर भी दो मिनट का ठहराव है। दो मिनट का ठहराव होने और आटोमेटिक सिस्टम से गेट के बंद हो जाने से यात्रियों को परेशानियां हो रही हैं। इसलिए रेलवे ने ठहराव दो मिनट से बढ़ाकर पांच मिनट करने का फैसला लिया है। जल्द ही इसका नया शेड्यूल जारी होने की उम्मीद है।

दोनों स्टेशनों पर ठहराव तीन-तीन मिनट बढ़ाने से इसकी गति पर प्रभाव नहीं बढ़ेगा। शुरुआत में यह ट्रेन सेंट्रल पर 10:25 बजे आती थी और 10:27 बजे छूटती थी। समय के पहले आ जाने पर यह ट्रेन काफी देर तक सेंट्रल पर खड़ी रहती थी। इसलिए रेलवे ने ट्रेन का समय घटाकर 10:08 बजे सेंट्रल पहुंचने और 10:10 बजे इलाहाबाद के लिए रवाना होने का तय किया था।


 
विज्ञापन

वंदेभारत एक्सप्रेस - फोटो : amar ujala
केस-1
आठ मई को इलाहाबाद जा रहे पवन कुमार ट्रेन-18 से पानी लेने नीचे उतरे थे और वाराणसी जाने वाले वेद दीक्षित प्लेटफार्म पर खड़े अपने रिश्तेदार से मिलने उतरे थे। ट्रेन का गेट खुला था लेकिन दोबारा ट्रेन में चढ़ने में दो मिनट बीत गए और गेट बंद हो गया। दोनों यात्री सेंट्रल पर छूट गए थे। 

केस-2
मार्च के शुरुआत मेें किदवई नगर के राकेश अग्रवाल अपने परिवार को दिल्ली छोड़ने आए थे। सामान चढ़ाने में देर हो गई और गेट बंद हो गया। उनको ट्रेन में दिल्ली तक जाना पड़ा। टीटीई को दिल्ली तक किराये का जुर्माना भी देना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें