एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, बैंक ने शुरू की ये नई सुविधा
Wed, 31 Oct 2018 08:30 AM IST
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
सार
- एसबीआई ने प्रवासी भारतीयों के लिए शुरू की मुफ्त मिस्ड कॉल और एसएमएस बैंकिंग सेवा
- विदेश में बैठे-बैठे एसएमएस भेजकर अपने डेबिट कार्ड को करा सकेंगे ब्लॉक और एक्टिव
प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने नई सुविधा शुरू की है। ऐसे एनआरआई जिनका एसबीआई में खाता है, वे विदेश में बैठे-बैठे एक मिस्ड कॉल देकर बैलेंस जान सकते हैं। मिनी स्टेटमेंट (आखिरी के पांच लेनदेन) भी निकाल सकते हैं। इतना ही नहीं, एक एसएमएस कर अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक करवा सकते हैं और चालू भी करवा सकते हैं। ये सारी सुविधाएं एसबीआई की ओर से पूरी तरह निशुल्क हैं।
विज्ञापन
2 of 7
डेमो पिक
इसके लिए ओवरसीज (विदेशी) मोबाइल नंबर को बैंक में रजिस्टर्ड कराना होगा। एसबीआई ने ये सेवाएं 20 अक्तूबर से शुरू कर दी हैं। इस संबंध में सभी बैंक शाखाओं को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसके अंतर्गत खाताधारक जितनी बार चाहें सेवा का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
डेमो पिक
बैलेंस या स्टेटमेंट जानने के लिए सिर्फ तीन-चार रिंग जाने के बाद फोन कट जाएगा और चार सेकेंड में खाताधारक के मोबाइल पर संबंधित जानकारी आ जाएगी। खाताधारक एसएमएस भेजकर अपने डेबिट कार्ड को ब्लॉक करवा सकते हैं और चालू भी करवा सकते हैं।
4 of 7
डेमो पिक
डेबिट कार्ड खो जाने या किसी गलत हाथ में लग जाने पर यह सुविधा बहुत कारगर साबित होगी। एसएमएस के कुछ ही पलों के बाद ग्राहक का कार्ड ब्लॉक हो जाएगा। एसएमएस के लिए संबंधित देश की दूरसंचार कंपनी अपने प्लान के अनुसार शुल्क काटेगी। बता दें कि कानपुर समेत पूरे देश में ऐसे खाताधारकों की संख्या करीब 40 लाख है।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो पिक
इस तरह ले सकेंगे सेवा का लाभ
खाताधारक को अपने ओवरसीज मोबाइल नंबर को बैंक में रजिस्टर्ड कराना होगा। इसके लिए REG टाइप करें और स्पेस देकर खाता नंबर लिखें और 918422833333 पर भेज दें। इसी तरह अपना नंबर अनरजिस्टर्ड कराना चाहते हैं तो DREG स्पेस देकर खाता नंबर टाइप करें और इसी नंबर पर भेज दें।
विज्ञापन
6 of 7
डेमो पिक
इस नंबरों पर मिलेगी जानकारी
919220055222 बैंक के इस मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल देकर पाएं बैलेंस की जानकारी। 919220055333 बैंक के इस मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल देकर मिनी स्टेटमेंट पा सकते हैं।
डेबिट कार्ड को बंद या चालू कराने के लिए SWON या SWOF टाइप करें, स्पेस देकर ATM टाइप करें फिर स्पेस देकर अपने एटीएम के आखिरी चार नंबर डालें और 91842293333 पर एमएमएस कर दें।