फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : रक्षा बंधन से पहले सीएम अखिलेेश देंगे ताेहफा

Sat, 13 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
विज्ञापन
कन्या व‌िद्या धन
विज्ञापन
 इंटर पास छात्राओं को रक्षा बंधन से पहले कन्या विद्या धन वितरित करने का शासनादेश जारी हुआ है। शासन की ओर से विभाग को बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। मेरिट के आधार पर चयनित छात्राओं को 30 हजार रुपये की चेक दी जाएगी। चयनित छात्राओं की सूची विभाग की वेबसाइट www.dioskanpurnagar.org पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

17 अगस्त काे क‌िया जाएगा व‌ितरण
डीआईओएस कोमल यादव ने बताया कि चेक वितरण संबंधित सूचना सभी स्कूलों को भेज दी गई है। कानपुर शहर की 300 छात्राओं को 17 अगस्त को दोपहर 12 बजे रागेंद्र स्वरूप आडीटोरियम सिविल लाइंस में चेक दी जाएगी। 16 अगस्त को घाटमपुर तहसील की 198 छात्राओं को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घाटमपुर में दोपहर 1:00 बजे, बिल्हौर तहसील की 29 छात्राओं को बीआरडी इंटर कॉलेज बिल्हौर में दोपहर 2:00 बजे और नर्वल तहसील की 254 छात्राओं को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नर्वल में सुबह 11:00 बजे कन्या विद्या धन की चेक वितरित की जाएगी।
ये दस्तावेज न भूलें
सभी चयनित छात्राओं को निर्धारित प्रारूप पर प्रमाणित फोटो, मार्कशीट, प्रमाणपत्र साथ में लाना जरूरी है। किसी जानकारी के लिए डीआईओएस कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें