फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 पदक पाने वाली छात्रा अवणना ने कहा "हॉस्पिटल खोलकर गरीबों का इलाज करूंगी"

Mon, 08 Oct 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
परिजनों के साथ अवणना अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से 84वें दीक्षांत समारोह में 14 पदक पाने वाली रामा मेडिकल कॉलेज, कानपुर की एमबीबीएस कर चुकीं छात्रा अवणना अग्रवाल कोलकाता के गुरु सदर रोड की रहने वाली हैं। पिता सुनील अग्रवाल बिजनेसमैन और मां अंजू अग्रवाल गृहिणी हैं। बड़ी बहन आंचल चार्टर्ड अकाउंटेंट और छोटी बहन स्मिता कोलकाता से ही बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन


अवणना कहती हैं कि वह इंटर्नशिप के साथ नीट पीजी की तैयारी भी कर रही हैं। नीट पीजी में सफलता हासिल करने के बाद वह मेडिसिन से एमडी इन मेडिसिन करेंगी। अवणना का सपना है कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद खुद का हॉस्पिटल खोलें और गरीबों का इलाज करें। उन्होंने एमबीबीएस के पहले साल में ही बायोकेमिस्ट्री में गोल्ड मेडल हासिल किया था। स्कूलिंग कोलकाता के दि हेरीटेज स्कूल से 2013 में पूरी हुई। अवणना अपने स्कूल में 12वीं विज्ञान वर्ग में भी टॉपर रही हैं। उन्हें उस दौरान 96.5 प्रतिशत अंक मिले थे।
विज्ञापन


अवणना अग्रवाल को मिलेंगे ये पदक 
- डॉ. शारदा प्रसाद श्रीवास्तव स्वर्ण पदक
- आगरा रोटरी क्लब स्वर्ण पदक
- डॉ. बीसी पंत स्वर्ण पदक
- अखिल भारतीय महिला परिषद आगरा शाखा स्वर्ण पदक
- वक्ले स्वर्ण पदक
- डॉ. जैतिंदर नाथ हाजरा स्वर्ण पदक
- डॉ. टुकीराम एल्हेंस स्वर्ण पदक
- कुमारी अमिता सिंहल स्मृति स्वर्ण पदक
- श्रीमती तुलसी देवी स्मृति स्वर्ण पदक 
- श्रीमती माधुरी श्रीवास्तव स्मृति स्वर्ण पदक 
- श्री ब्रजनंदन चौबेजी स्मृति स्वर्ण पदक 
- प्रो. सुखवीर प्रसाद जैन एवं श्रीमती भाकुंतला जैन स्वर्ण पदक 
- लायंस क्लब आगरा यूनाइटेड स्वर्ण पदक 
- श्रीमती बजीर सिंह सरीन रजत पदक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें