Gold Silver Price: सोने के भाव 8800 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी के दाम 20 हजार रुपये प्रति किलो चढ़े। पहले 6 प्रतिशत था शुल्क, जिसे बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया।
सरकार ने सोना-चांदी पर कस्टम डयूटी 6 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी है। कस्टम ड्यूटी बढ़ने से सोने के भाव में 8800 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी के दाम 20 हजार रुपये प्रति किलो की तेजी एक दिन में आ गई। कस्टम ड्यूटी बढ़ने से तस्करी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
वित्तवर्ष 2025-26 के बजट में सराफा कारोबारियों की मांग पर सरकार ने सोना-चांदी पर कस्टम डयूटी 15 से घटाकर 6 प्रतिशत कर दी थी। तीन प्रतिशत जीएसटी लगता था। इससे सराफा कारोबारियों और आम आदमी को बड़ी राहत मिली थी। अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद शुरू हुए ईंथन संकट के बीच प्रधानमंत्री की अपील और कस्टम डयूटी बढ़ने से सराफा बाजार में सन्नाटा और बढ़ गया। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि जल्द ही वाणिज्यक मंत्री स्तर की बैठक होने वाली है। इसमें सराफा कारोबारियों का पक्ष रखा जाएगा।
पहले प्रधानमंत्री ने सोने के गहनों की खरीद एक साल तक न करने की अपील की। अब सोना-चांदी पर कस्टम डयूटी बढ़ा दी। सोना-चांदी पहले से महंगा था। डयूटी बढ़ने से भाव और बढ़ गए हैं। जनता पर बोझ बढ़ेगा। इसके अलावा तस्करी बढ़ने की संभावना है। - महेशचंद्र जैन, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन
कस्टू डयूटी 6 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी गई है। इससे भावों में बहुत अधिक तेजी आ गई है। कारोबारियों में अंसतोष है। पांच हजार दुकानदार, 50 हजार कारीगर, कर्मचारी और 70-80 हजार लोग इस उद्योग से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। ऐसे तो सबकुछ खत्म हो जाएगा। - रामकिशोर मिश्रा, मंत्री, उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन