कानपुर। आगरा में तीन से पांच अप्रैल तक उत्तर प्रदेश क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रदेशभर से करीब 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें कानपुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। बालिका वर्ग में 53 किग्रा में अर्चना पांडे, 57 किग्रा में रिया सिंह और 63 किग्रा में शर्मीला सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर का गौरव बढ़ाया। वहीं, 52 किग्रा में आयुषी यादव, 63 किग्रा में निशा वर्मा और 57 किग्रा में प्राची ठाकुर ने रजत पदक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
पुरुष वर्ग में भी पदकों की बरसात
बालक वर्ग के सब-जूनियर में 66 किग्रा में दिव्यांशु ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 93 किग्रा में पियूष राजपूत ने रजत पदक जीता। 59 किग्रा में विशेष सिंह, 66 किग्रा में अभिषेक और 93 किग्रा में तैय्यब खान ने कांस्य पदक हासिल किए। जूनियर वर्ग में 83 किग्रा में अभिषेक राजपूत ने कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग में 83 किग्रा में अभिषेक कटियार ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता से लौटने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश पाल, आभा शर्मा, मोतीलाल, गुरु बीर सिंह, रमन सचान, गौरव मार्टिन, सौम्या गुप्ता और जितेंद्र बाघमारे आदि ने बधाई दी।