फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: खुदाई में निकला 'कन्नौज का खजाना', बटोरने वालों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 30 Jul 2018 06:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
इसकी सूचना पुलिस को मिली तो सारे सिक्के कब्जे में ले लिए गए
यूपी के कन्नौज जिले का पछायेंपुरवा और तिर्वागंज गांव चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी वजह है दबा खजाना बाहर आना। इन दोनों जगहों पर खुदाई के दौरान बेशकीमती सोने और चांदी के सिक्के निकले हैं। पुलिस ने सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया है। खजाना मिलने की खबर पूरे शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- दस लोगों पर सिक्के छुपाने का शक...
 
विज्ञापन

2 of 6
सिक्कों को पड़ताल के लिए पुरातत्व विभाग को सौंपा जाएगा
पुरातत्व विभाग को सिक्के जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं अभी तक 10 ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं जिनपर सिक्के बटोरकर छुपाने का शक है। पुलिस इन लोगों की तलाश कर रही है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- जब तांबे के 170 सिक्के दिखाई दिए....
 
विज्ञापन

3 of 6
इसकी सूचना पुलिस को मिली तो सारे सिक्के कब्जे में ले लिए गए
कन्नौज जिले में दो जगहों पर खुदाई के दौरान प्राचीन सिक्के निकले हैं। सिक्के सोने और चांदी के बताए गए हैं। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव अनौगी के मजरा पछायेंपुरवा निवासी विजय बहादुर उर्फ रीनू कुशवाहा नदसिया-अनौगी मार्ग पर मकान का निर्माण कार्य करा रहे है। रविवार दोपहर मकान की नींव की खुदाई कराने के दौरान मजदूर वीरपाल को एक मिट्टी के लोटे के अंदर तांबे के 170 सिक्के दिखाई दिए। जिनको विजय बहादुर कुशवाहा ने अपने कब्जे में ले लिया।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सिक्कों को कब्जे में लेकर एसपी के पास भिजवाया...
 

4 of 6
सिक्कों को पड़ताल के लिए पुरातत्व विभाग को सौंपा जाएगा
वीरपाल ने जब अपना हिस्सा मांगा तो विजय बहादुर ने देने से मना कर दिया। इस पर उसने क्षेत्र में खजाना निकलने की जानकारी दी। खजाना मिलने की सूचना पर वहां पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी किरीट कुमार राठौड़ के निर्देश पर पहुंचे गुरसहायगंज कोतवाल आरबी सिंह ने सिक्कों को कब्जे में लेकर विजय बहादुर को एसपी के पास भेज दिया। एसपी किरीट कुमार राठौड़ ने बताया कि मामले की जानकारी पुरातत्व विभाग को दी गई है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- करीब 300 सोने के सिक्के भी थे...
 
विज्ञापन

5 of 6
तिर्वा में भी सोने के सिक्के देख मचा हड़कंप
गांववालों का यह भी कहना है कि उसमें करीब 300 सोने के सिक्के भी थे। लोगों के अनुसार शुरूआत में मटके से बाहर मिले कुछ सिक्कों को खुदाई कर रहे मजदूरों ने चुपचाप अपने पास रख लिया। खुदाई के दौरान एक मटकी में निकले पुरातन सम्पदा के सिक्के मुग़ल कालीन के बताये जा रहे हैं। इन सिक्कों में अरबी फारसी भाषा में लिखा कुछ लिखा नजर आ रहा है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सिक्कों की होगी पड़ताल...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिक्के निकले, अफरा-तफरी मच गयी
कन्नौज जिले में ही तिर्वागंज स्थित सर्राफा वाली गली में सेठ मन्नी लाल के धर्मशाला में दीवार की खुदाई के दौरान अलमारी से सोने के 10 सिक्के निकले। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो सारे सिक्के कब्जे में ले लिए गए। सिक्कों को पड़ताल के लिए पुरातत्व विभाग को सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें