आरपीएफ ने मंगलवार रात स्टेशन पर खड़े संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके बैग से पौने तीन किलो वजनी पीली धातु बरामद की गई। युवक ने लखनऊ निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी के घर से सोना समझ पीतल चोरी करने की बात स्वीकार की है।
मंगलवार रात गश्त के दौरान आरपीएफ को प्लेटफार्म एक पर युवक संदिग्ध अवस्था में नजर आया। आरपीएफ ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। युवक ने अपना नाम राजू कुमार वर्मा पुत्र मुन्नालाल वर्मा निवासी मोहल्ला नगरिया थाना ठाकुरगंज जिला लखनऊ बताया।