फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लिया जायेगा खरीदे गए सोने का हिसाब-किताब

Sun, 13 Nov 2016 08:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
खुफिया तैनात
विज्ञापन
एक हजार और पांच सौ के नोट बंद होने के बाद सोने में काली कमाई खपाने की संभावना बढ़ गयी है। ऐसे में डायरेक्टर जनरल ऑफ सेंट्रल एक्साइज इन्टेलिजेन्स ने सभी क्षेत्रिय निदेशकों को आदेश दिया है कि वे 7-10 नवंबर के बीच हुई सोने को खरीद फरोख्त की जांच करें। इस सूचना से कानपुर की सबसे बड़ी ज्वैलरी मार्केट बिरहाना रोड में हड़कंप मचा हुआ है। बड़े अधिकारी के आदेश के बाद कानपुर के अधिकारियों ने शहर के कारोबारियों से इन चार दिनों में हुई ज्वैलरी की खरीद का पूरा ब्यौरा मांगा है।
विज्ञापन

कानपुर में बुधवार को सराफा कारोबारियों ने सोना 50,000 रुपये तक प्रति 10 ग्राम में बेचा था। आयकर विभाग ने की खुफिया टीमों ने इसकी निगरानी की थी। एक्साइज विभाग की जांच को  इसी कवायद का हिस्सा माना जा रहा है। 
इंटेलीजेंस के गोमतीनगर लखनऊ स्थित कार्यालय के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि 8 नवंबर रात 12 बजे से हजार 500 के नोट पर पाबंदी लगाए जाने के बाद बुलियन कारोबारी बैक डेट में बिक्री दर्शाकर अफसरों-नेताओं की काली कमाई को सोने में सफेद कर रहे हैं। इंटेलीजेंस के मुख्यालय को ऐसी सूचनाएं पहुंचीं तो बुलियन कारोबारियों की जांच कराने का फैसला हुआ है। अफसर के मुताबिक बुलियन कारोबारी के 7 से 10 नवंबर तक के स्टॉक का सत्यापन होगा। इसके बाद सोना खरीद-बिक्री की जांच शनिवार से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें