फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आनंदेश्वर मंदिर में बकरे का अनोखा अंदाज, बाबा को झुक-झुककर किया प्रणाम, श्रद्धालुओं की तरह टेका माथा

Sat, 08 Oct 2022 11:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रसिद्ध शिव मंदिर आनंदेश्वर धाम में बकरे की आस्था का अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। यहां गर्भ गृह के ठीक सामने श्रद्धालुओं की तरह ही एक बकरा भी माथा टेकते नजर आया है। लोगों का कहना है कि यह बकरा अक्सर बाबा के मुख्य द्वार के सामने दंडवत प्रणाम करता दिखाई देता है।
विज्ञापन
मंदिर में झुककर प्रणाम करता बकरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के परमट इलाके में स्थित आनंदेश्वर मंदिर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक बकरा गर्भ गृह के ठीक सामने श्रद्धालुओं की तरह ही माथा टेकते नजर आ रहा है। साथ ही, अगले पैर झुकाकर सिर जमीन पर रखकर दंडवत की मुद्रा में खड़ा हो जा रहा है।

विज्ञापन

मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं के अनुसार, मंदिर में यह बकरा अक्सर गर्भ गृह के सामने प्रणाम करता दिखाई देता है। शनिवार को भी बकरा ऐसा ही करता दिखाई पड़ा, जिसे कुछ भक्तों ने मोबाइल से रिकार्ड कर लिया। वहीं, किसी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते खूब वायरल हो गया।
बता दें कि आनंदेश्वर मंदिर में कई भक्त हवन-पूजन के बाद बकरों का दान करते हैं। इसके बाद इन बकरों को घाट पर ही छोड़ दिया जाता है। वहीं, यहां झुग्गी झोपड़ी पर रहने वाले भी कई बकरें और बकरियां पालते हैं। यह बकरे-बकरियां मंदिर के आसपास घूमते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें