फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार्तिक के पंजे में फंसा गोवा, यूपी ने 68 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कार्तिक यादव के 37 रन पर पांच विकेट के दम पर उत्तर प्रदेश ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में गोवा को 68 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के तीसरे दिन मंगलवार को 236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोवा की टीम 46 ओवर में 167 रन पर सिमट गई। पहली पारी में शतक जड़ने वाले रिंकू सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


यूपी ने पहली पारी में 202 रन बनाए थे जिसके जवाब में गोवा की टीम 164 रन पर आउट हो गई थी। इस तरह यूपी को पहली पारी में 38 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में कप्तान आर्यन जुयाल के 74 रन की बदौलत यूपी ने 197 रन बनाए। आर्यन ने 143 गेंदों का सामना किया। वहीं, दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे यश दयाल ने 36 रन की जुझारू पारी खेलते हुए आखिरी विकेट के लिए अहम 46 रन जोड़े। करन शर्मा ने 31, रिंकू सिंह ने 24 और आराध्य यादव ने 13 रन बनाए। गोवा के यश काशवंकर ने दूसरी पारी में भी पांच विकेट झटके जबकि ललित यादव को दो सफलताएं मिलीं।

जीत के लिए 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गोवा की ओर से सलामी बल्लेबाज सुयश प्रभुदेसाई ने 106 गेंद पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाए। हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। दर्शन मिसाल ने 28, अभिनव ने 14 और शिवेंद्र भुजवल ने 12 रन का योगदान दिया। यूपी की ओर से कार्तिक यादव ने पांच विकेट लेकर गोवा की बल्लेबाजी की कमर तोड़ी। वंश चौधरी ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि जीशान अंसारी ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इस जीत के साथ यूपी ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें