फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें 2019 की सरकार दूंगा

Sat, 08 Jul 2017 12:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
2019 में केंद्र की सत्ता में वापस लौटने के इरादे से भाजपा अब लोगों से ‘खून का रिश्ता’ जोड़ रही है। अगर भाजपा की ये मुहिम रंग लाई तो विपक्ष को एक बार फिर मुंह की खाने को मजबूर होना पड़ेगा। भाजपा ने अपने इस प्लान पर काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
 

पीएम मोदी को फिर सत्ता में लाने की भाजपा की फुल तैयारी

डेमो
बृहस्पतिवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की यहां विजय विला होटल में बैठक हुई। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर सत्ता में लाने के लिए पार्टी लोगों से जिन भी माध्यमों से जुड़ सकती है, वह सभी कार्य किए जाएं।    

भाजपा के थिंक टैंक जुटे तैयारियों में

भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री
तय किया गया है कि पूरे प्रदेश में एक ही दिन रक्तदान करो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हर जिले से 100 कार्यकर्ता पार्टी के लिए रक्तदान करेंगे। जिसे समाज के लोगों के काम में लाया जाएगा। बंसल ने बताया कि जितने भी कार्यकर्ता रक्तदान करना चाहते हैं, उन सभी की एक निर्देशिका (डायरेक्टरी) बनाई जाएगी ताकि रक्तदान से पहले सभी का रक्त परीक्षण किया जा सके। यह कार्य आठ अगस्त को किया जाएगा जबकि रक्तदान स्वतंत्रता दिवस पूर्व 14 अगस्त को रखा गया है।

 

प्रतियोगिताओं का माध्यम बनेगा जरिया

डेमो
बंसल ने बताया कि इसके अलावा नौवीं और दसवीं के छात्रों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। इसे सभी जिलों के 200 स्कूलों में आयोजित किया जाएगा। एक स्कूल से कम से कम 100 बच्चे शामिल होंगे। इसका मकसद बच्चों के साथ उनके माता-पिता से पार्टी को जोड़ना है।  

पैधारोपण अभियान का भी सहारा

डेमो
इसी तरह 15 से 25 जुलाई के बीच पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इससे पार्टी आम लोगों के साथ अपने को जोड़ना चाहती है। यह सभी कार्य दिसंबर तक पूरे कर लिए जाने हैं।
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य भी सक्रिय

केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)
इस मौके पर कुछ देर के लिए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी पहुंचे। भाजपा अब मंडल और उसके नीचे तक की इकाइयों को सक्रिय करना चाहती है। आने वाले समय में जितने भी आयोजन होने हैं, उसमें मंडल और बूथ इकाइयों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदारी देने पर जोर है। बूथों पर अनिवार्य रूप से बैठक करने को कहा गया है।

- भाजपा, कार्यकर्ताओं से प्रदेश भर में कराएगी रक्तदान
- कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक में लिया गया फैसला
- 14 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें