कानपुर। श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास ट्रस्ट के तत्वावधान में उप्र गीता प्रेरणा महोत्सव-2025 लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में 23 नवंबर को आयोजित होगा। महोत्सव में श्रीमद्भगवद्गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन में 10,000 प्रबुद्धजनों के शामिल होने का अनुमान है। यह जानकारी शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित यूनाइटेड पब्लिक स्कूल में हुई बैठक में अध्यक्ष डॉ. उमेश पालीवाल ने दी। बैठक में एमएलसी विधायक अरुण पाठक ने गीता का आधुनिक युग में महत्व, गीता थेरेपी की उपयोगिता बताई।
डॉ. पालीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मोहन भागवत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूद रहेंगे। बैठक में परमानंद शुक्ल, कमल त्रिवेदी, डॉ. बलराम नरूला, मुकेश पालीवाल, डॉ. हरीश अजमानी, सुधीर भाई मिश्र, अरुण पूरी, पूनम त्रिवेदी, केके शुक्ल, राजेन्द्र अवस्थी, इन्द्रमोहन रोहतगी, अवध बिहारी मिश्र, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।