फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: स्वरूप नगर में ही रहेंगी बाल संरक्षण गृह की बालिकाएं, संवासिनियों को कल्याणपुर के श्रमिक हॉस्टल भेजा जाएगा

Thu, 02 Jul 2020 10:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
संवासिनी गृह कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बाल संरक्षण गृह की अतिरिक्त बालिकाओं को सुरक्षित स्थान पर रखने को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही कवायद गुरुवार को पूरी हो गई। जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने स्वरूप नगर स्थित महिला शरणालय की संवासिनियों को कल्याणपुर के श्रमिक हॉस्टल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जबकि बाल संरक्षण गृह, स्वरूप नगर में अतिरिक्त संख्या में रह रहीं बालिकाएं महिला शरणालय परिसर में ही रखी जाएंगी। जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार को कल्याणपुर के महिला श्रमिक हॉस्टल को जल्द तैयार कराने के निर्देश दिए हैं।

महिला कल्याण एवं बाल संरक्षण विभाग की उपनिदेशक श्रुति शुक्ला ने सुबह महिला श्रमिक हॉस्टल, कल्याणपुर  का निरीक्षण यहां की व्यवस्थाएं देखीं। बताया गया कि एक सप्ताह में हॉस्टल तैयार हो जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि बाल संरक्षण गृह की करीब 35 बालिकाएं सीएसए और अन्य कॉलेजों में पढ़ती हैं।
विज्ञापन


साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत रह रहीं बालिकाओं को आए दिन स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हैलट ले जाया जाता है। ऐसे में इन्हें स्वरूप नगर के बाल संरक्षण गृह में रखना ही उचित रहेगा। गृह की 171 बालिकाएं स्वरूप नगर में अगल-बगल परिसर में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें