फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नगर निगम विद्यालयों की बालिकाओं को मिलेगी एआई आधारित शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने गुरुवार को फिक्की फ्लो के पदाधिकारियों के साथ दो एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें नगर निगम के विद्यालयों की छात्राओं के सशक्तिकरण, उन्हें एआई आधारित शिक्षा मुहैया कराने और स्वच्छता कर्मियों व उनके परिवार को सरकारी योजनाओं को लाभ दिलाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन



नगर आयुक्त ने बताया कि पहले एमओयू से स्वच्छता कर्मियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। दूसरे एमओयू के अंतर्गत नगर निगम विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं को डिजिटल और एआई आधारित कौशल से सशक्त किया जाएगा। एमओयू पर नगर आयुक्त और फिक्की फ्लो की चेयरपर्सन अंकिता गर्ग ने हस्ताक्षर किए। डॉ. शेफाली राज, सुषमा सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें