फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवती के अपहरण की सूचना से पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप, 12 घंटे बाद इस हाल में मिली

Thu, 13 Jun 2019 07:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव में आईबीपी तिराहा के निकट से युवती के अपहरण की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। युवती को ढूंढने के लिए पुलिस रात भर दौड़ती रही। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक का नंबर सर्विलांस पर लगाया। लगभग 12 घंटे बाद गुरुवार भोर पहर युवती को दही चौकी के पास स्कॉर्पियो से बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में युवक व युवती ने पहले से एक दूसरे को जानने की बात बताई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बुधवार रात सदर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के कल्याणी मोहल्ला में अपनी शादीशुदा बहन के घर आई दो बहनों में एक युवती को स्कार्पियो सवार युवक जबरन बैठाकर चले गए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने उन्नाव के दही चौकी से दो युवकों के साथ युवती को पकड़ा

बहन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब पूछताछ की तो परिजनों ने युवक का मोबाइल नंबर दिया। सर्विलांस के जरिए पुलिस ने उनको ट्रेस करने का प्रयास किया। रात भर युवक अपनी लोकेशन बदलता रहा। गुरुवार सुबह पुलिस को लोकेशन दही चौकी पर मिली। पुलिस ने स्कार्पियो समेत युवती व दो युवकों को पकड़ा और उन्हें कोतवाली ले आई।

पूछताछ में युवती ने युवकों को पहले से जानने की बात बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस सलमान व तारीक निवासी दुआ अचलगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि लड़की को अगवा करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें