उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की दो लड़कियों ने स्टेशन रोड पर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने बताया कि लड़कियों ने नेता पर फोन पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। वहीं अनुज मिश्रा का कहना है कि उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है और लड़कियों के घर पर उनकी दुकान से करीब डेढ़-दो लाख का सामान गया था। जिसका तगादा करने पर ही लड़कियों ने उनके साथ मारपीट की है। इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
2 of 5
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को युवतियों ने सरेराह पीटा
- फोटो : amar ujala
छेड़छाड़ और फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाकर रविवार दोपहर रेलवे स्टेशन के पास दो युवतियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जूतों से पिटाई की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिलाध्यक्ष ने उधारी का पैसा मांगने पर षड़यंत्र के तहत मारपीट की बात कही है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
3 of 5
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पीटने वाली युवतियां
- फोटो : amar ujala
एसपी ने सीओ सीटी और महिला थाना प्रभारी को जांच सौंपी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को दो युवतियों ने दोपहर में रेलवे स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया। जिलाध्यक्ष के वहां पहुंचते ही युवतियों ने चप्पल और थप्पड़ों से उनकी मारपीट शुरू कर दी। ये देख आसपास के लोग अवाक रह गए, युवतियों का गुस्सा देख कोई बीच बचाव करने नहीं गया।
4 of 5
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को जूते से पीटती युवती
- फोटो : amar ujala
जिलाध्यक्ष ने भी कई बार युवतियों के पैर पकड़ कर माफी मांगी लेकिन वह पीटतीं रहीं। एक युवती ने पिटाई कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवतियों ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष काफी दिनों से उनके साथ छेड़छाड़ करने के साथ फोन कर अश्लील बातेें कर रहे थे। वह अकेले में मिलने के लिए भी बुलाते थे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को युवतियों ने सरेराह पीटा
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने शिकायत करने की बात कहने पर धमकी भी दी। रविवार को फोन कर मिलने बुलाया और पिटाई कर दी। अनुज मिश्रा का कहना है कि उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से ईट व गिट्टी ली थी। पैसा मांगने के लिए फोन किया था तो स्टेशन रोड पर बुलाया था। साजिश के तहत मारपीट की गई है। पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।