फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के शादी से इनकार पर छात्रा ने दी जान

Sat, 22 Jul 2017 11:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
धोखा एक ऐसा शब्द है जिससे सभी बचना चाहते हैं। धोखा देने से भले ही न हिचकिचाएं लेकिन धोखा खाने से जरूर बचना चाहते हैं। कभी-कभी धोखा मिलने से लोग अपने आपको संभाल नहीं पाते और ऐसा कदम उठा लेते हैं...
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के इटावा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में छात्रा ने प्रेमी के शादी करने से इंकार करने से क्षुब्ध होकर जहर खाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। मोहल्ला लालपुरा निवासी 20 वर्षीय छात्रा के एक युवक से प्रेम संबंध बन गए।

लड़की ने अपने परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। कहा कि वह युवक के साथ ही शादी करेगी। युवती के पिता शादी का रिश्ता लेकर युवक के घर गए तो उसने इनकार कर दिया। युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक ने पुत्री की अश्लील फिल्म बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन


इससे परेशान युवती ने गुरुवार को जहर खा लिया। लोगों ने शुक्रवार को केके डिग्री कालेज के पास उसे पड़ा देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। पीजीआई ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली जीवाराम यादव ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- परिजनों ने युवक पर अश्लील फिल्म बना ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें