फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Murder: प्रेमिका ने घरवालों के साथ मिलकर की थी हत्या, बोरे में बंद मिला था शव, पढें पूरा मामला

Fri, 30 Sep 2022 12:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में 19 सितंबर को मेडिकल स्टोर कर्मी का शव बोरे में बंद मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में खुलासा हुआ है कि प्रेमिका ने घरवालों के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में मेडिकल स्टोर कर्मी की हत्या में पुलिस ने प्रेमिका, उसके माता-पिता व भाई-भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 22 सितंबर की रात प्रेमिका के साथ उसके ही घर में पकड़े जाने पर मेडिकल स्टोर कर्मी युवक की हत्या की गई थी।

विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के  मोहल्ला जटवारा निवासी सुमित माथुर की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। गांव जौंरा के पास खेत में सुमित का शव 22 सितंबर को बोरे में मिला था। पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
सुमित का मोबाइल भी मौके पर नहीं मिला था। सर्विलांस से सुमित के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली गई। इसमें सुमित की लोकेशन मोहल्ले की निशा के घर पर मिली थी। पुलिस ने निशा को हिरासत में लिया। निशा ने पूछताछ में सुमित से प्रेम प्रंसग की बात स्वीकार कर ली।

विज्ञापन

उसने बताया कि सुमित 19 सितंबर को उससे घर में मिलने आया था। इसी दौरान पिता ईद मोहम्मद, मां अनीशा, भाई इरशाद, भाभी रूबीना ने सुमित को पकड़ लिया था। उसकी घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को बोरे में बंद करके खेत में फेंका था। निशा के परिजनों ने बताया कि वह सुमित को कई बार समझा चुके थे।

इसके बाद भी वह बेटी से मिलना बंद नहीं कर रहा था। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन सभागार में पूरे मामले की जानकारी देते हुए खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रेमिका निशा के घर से मेडिकल स्टोर कर्मी  की चप्पल व शव को खेत तक फेंकने के लिए इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली।

सड़क किनारे पड़े बोरे से सड़ांध आने पर हुआ खुलासा
बता दें कि सुमित को युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे खेत में बोरे में बंद कर फेंक दिया गया था। गांव जौंरा से पुरौरी जाने वाले मार्ग पर जौंरा निवासी प्रेमनारायन दीक्षित के खेत में हल्दी की फसल में एक बोरा लोगों ने पड़ा देखा। उससे बदबू आ रही थी। इससे वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन

बोरे में सिर नजर आने पर लोगों ने शव होने का अनुमान लगाया। सूचना पर सीओ सोहराब आलम फोर्स के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने बोरा खुलवाया, तो उसमें एक सफेद बोरी के अंदर करीब 35 से 40 वर्ष तक के युवक का शव था। शव पर कीड़े रेंग रहे थे। उसके दोनों पैर रस्सी से बंधे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें