23 सितंबर की भोर में छात्रा घर से अपनी भाभी की दो सोने की चेन, एक हार, एक मंगलसूत्र, चार अंगूठी, झुमकी, मांग का टीका, नाक की बेसर करीब आठ तोला सोने के, करीब 600 ग्राम चांदी के जेवर व 24800 रुपये लेकर चली गई। दिल्ली में धर्मवीर ने उससे जेवर व नकदी ले ली और दुष्कर्म किया।
इसके बाद में रेलवे स्टेशन पर भेजने के लिए ई-रिक्शा पर बैठा दिया। रिक्शा चालक के मोबाइल से छात्रा ने अपने परिजनों को सूचना दी। इस पर रविवार को परिजन उसे दिल्ली से लेकर घर पहुंचे। छात्रा के पिता ने धर्मवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
युवती को ले जाने में चार पर मुकदमा
वहीं, कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को उसके गांव का ही युवक अपने परिजनों के साथ मिलकर 18 सितंबर को कहीं ले गया। युवती को ले जाते हुए उसकी मां ने देख लिया। उसके पिता ने गांव के युवक पंकज उसके भाई सचिन, पिता मेघनाथ, पकंज की मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।