फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Dubey Case: झूठी रिपोर्ट लिखाने वाली लड़की बोली- एक लाख रुपये में हुआ था साैदा, दिए सिर्फ 30 हजार

Sat, 23 Aug 2025 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अखिलेश दुबे और साथियों के संबंध में लड़की ने जानकारियां दी। शैलेंद्र यादव और अभिषेक बाजपेयी के बारे में कई खुलासे किए।
विज्ञापन
अखिलेश दुबे केस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता रवि सतीजा के खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखाने वाली लड़की ने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं। उसने बताया कि इसके लिए एक लाख रुपये में बात हुई थी सिर्फ 30 हजार रुपये ही दिए गए थे। बाकी के रुपये शैलेंद्र यादव और अभिषेक बाजपेई ने रख लिए थे। हालांकि बाद कुछ रुपये और दिए गए थे। इसके बाद उसे, उसकी बहन और अन्य को बिहार भेज दिया गया था। पुलिस अन्य युवतियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़की ने बताया कि वह रवि सतीजा के होटल व आवास में कभी नहीं गई थी। उसको शैलेंद्र यादव और अभिषेक बाजपेयी ने समझाया था। कई बार बाहर से होटल जरूर दिखाया था। उसको घर के कामकाज करने के बारे में बताया गया था। घटना के दिन उसको अभिषेक बाजपेयी लेकर घर गया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 164 के बयान कराने के बाद लड़की और उसकी बहन को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। पुलिस उनके संपर्क में है। उसने खतरा होने की बात भी अधिकारियों से कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें